बुधवार, 29 जुलाई 2015

मैं भी चोर तूँ भी चोर

मैं भी चोर तूँ भी चोर

बन्दर चोर ,  मदारी चोर
बाबू और अधिकारी चोर
दफ्तर ये सरकारी चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

मुल्ला चोर , पुजारी चोर
राजा चोर , भिखारी चोर
बिकाऊ पत्रकार अखबारी चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

नेता चोर , अभिनेता चोर
क्रेता और विक्रेता चोर
बड़े -बड़े विजेता चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

जीजा चोर , साले चोर
कालेधन के काले चोर
बड़े - बड़े दिलवाले चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

डाक्टर चोर इंजीनियर चोर
जूनियर और सीनियर चोर
मिड- डे- मिल के टीचर चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

लौंडा चोर , डोकर चोर
सर्कस करता जोकर चोर
चिड़ियाघर का नौकर चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर
आँखों वाला अँधा चोर
कपडा पहने नंगा चोर
दाढ़ी टोपी बंदा चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

जज चोर, दीवान चोर
जिले का कप्तान चोर
कमिश्नर की कमान चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

खाला चोर, आपा चोर
आतंकवाद के आका चोर
गेरूआ पहने बाबा चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

कवि चोर शायर चोर
योद्धा चोर,कायर चोर
ख्यातिबद्ध हैं लायर चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

संता चोर, बंता  चोर
दो नंबर का धंधा चोर
अच्छे दिन का डंका चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर

छोटे चोर, बड़े चोर
वर्दी पहने खड़े चोर
आपस में खूब लड़े चोर
मैं भी चोर तूँ भी चोर
फेर काहे मोदी का शोर


आदिल सरफरोश
फर्रूखाबाद
साभार
हाशिये की आवाज
अगस्त , 2015





















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें