बुधवार, 18 नवंबर 2026

1857

✍️-दोस्तो,आज 19 नवम्बर है!
   याद है आज ही के दिन; 19 नवम्बर,1857 को रूपड़ाका का युद्ध हुआ था,जिसमें मातृभूमि की मर्यादा की रक्षा करते हुए 425 मेवातियों ने बलिदान दिया था। 
कर्नल ग्रान्ट और कैप्टन राॅन्गटन की साधन सम्पन्न सेना का जिस जीवट के साथ मेवातियों ने मुकाबला किया उसे देखकर ये अंग्रेज सेन्याधिकारी भी दंग रह गए थे।
   वास्तव में सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मेवातियों ने जिस साहस और वीरता का परिचय दिया वह अद्वितीय था। मेवातियों की वीरता और संघर्ष क्षमता को देखते हुए तत्कालीन वायसराय लाॅर्ड कैनिंग ने लिखा," मेवातियों ने मुसलमान बादशाहों को भी बहुत परेशान किया था और हमें तो कुछ ज्यादा ही परेशान किया है।"
   मेवातियों ने इस युद्ध में न केवल मुग़ल बादशाह का ही साथ दिया बल्कि उन्होंने क्षेत्र के उन जाट और गूजर चौधरियों और नम्बरदारों का बदला लिया जिन्हें अंग्रेजों धोखे से गिरफातार कर फाँसी पर लटका दिया था। आज हिंदू-मुस्लिम करने वाले और कागज मांगने वाले अच्छी तरह समझ लें- हम वो हैं जो बिना किसी भेवभाव के सदा भाईयों के साथ रहे और आज भी हैं।
                                   •●•
                             .    - सिद्दीक अहमद मेव